थाने में रिपोर्ट कैसे लिखें? (FIR लिखने का सही तरीका)
एफ0आई0आर0 में कौन कौन सी बातें लिखी होती है।
एफ0आई0आर में निम्नलिखित बातें लिखी होती हैं जैसेः-
आवेदन (To) - थाना प्रभारी, [थाने का नाम]
विषय (Subject)- घटना के बारे में संक्षेप में
घटना का विवरण (Details) -घटना कब और कहाँ हुई ,क्या हुआ (पूरी कहानी) ,किसने किया (अगर पता हो)
आरोपी का विवरण - नाम, पता यदि ज्ञात हो नही ज्ञात हो तब अज्ञात में
गवाह का विवरण - अगर कोई मौजूद था तब
अनुरोधः- उचित कानूनी कार्रवाई की मांग
आपकी जानकारी-आपका नाम आपका पता आपका मोबाइल नम्बर और हस्ताक्षर
जरूरी बातेः-
FIR दर्ज करना पुलिस की कानूनी जिम्मेदारी है । FIR लिखने के बाद उसकी कॉपी (Free copy) जरूर लें ।अगर पुलिस FIR दर्ज नहीं करती, तो आप: SP (Superintendent of Police) को शिकायत कर सकते हैं या कोर्ट में आवेदन दे सकते हैं ।
धारा 36 BNS निजी प्रतिरक्षा अधिकार-click here
112 नम्बर की गाडी को हम PRV (Police Response Vehicle) है । यह पुलिस की इमरजेंसी गाड़ी होती है, जो तुरंत मौके पर पहुँचती है ।
नीचे हमने एक FIR ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसे आप सीधे थाने में दे सकते हैं प्रारूप में अपनी घटना का विवरण लिखकर ।
थाने में रिपोर्ट कैसे लिखें? (FIR लिखने का सही तरीका)
प्रथम सूचना रिपोर्ट ड्राफ्ट/प्रारूप
सेवा में,
थाना प्रभारी महोदय,
थाना(थाने का नाम), जनपद( जिले का नाम )
विषय: घर में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने एवं लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी (क) पुत्र (पिता का नाम ), निवासी ( निवास स्थान का नाम )है। प्रार्थी यह प्रार्थना पत्र अत्यंत दुख एवं भय की स्थिति में आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा है।
दिनांक (घटना वाली तारीख ) को रात्रि लगभग समय (...............) बजे, मैं अपने घर पर अपने परिवार के साथ घर पर ही था। उसी समय अचानक (ख) तथा उसके साथ कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति, जिनकी संख्या लगभग ( व्यक्तियों कि संख्या ) थी, जबरदस्ती मेरे घर में घुस आए। उनके हाथों में लोहे की रॉड एवं अन्य खतरनाक हथियार थे।
मुल्जिमान उपरोक्त ने घर में प्रवेश करते ही या घुसते ही उन्होंने मुझे गंदी-गंदी गालियाँ देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जब मैंने विरोध किया, तो (ख) एवं उसके साथियों ने मुझ पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे मुझे बहुत गंभीर चोटें आईं। मैं दर्द से चीखने व चिल्लाने लगा, जिससे मेरे परिवार के सदस्य भी घबरा गए।
इसके बाद मुल्जिमान उपरोक्त ने मेरे घर में रखे सामान को तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर के दरवाजे, खिड़कियाँ, फर्नीचर तथा अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुँचाया। इसके अलावा, उन्होंने घर में रखे कीमती सामान जैसे कि नकदी रुपये ( रूपयों की संख्या ), सोने-चाँदी के आभूषण/जेबर तथा अन्य कीमती वस्तुएं जबरदस्ती उठा लीं और अपने साथ ले गए।
इस घटना के समय मेरे पड़ोस के कुछ व्यक्ति भी मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर मुल्जिमान उपरोक्त जान से मारने की धमकी देते हुए कहते चले गये कि मौके मलते ही हम तुझे जान मार देंगे ओर मौके से फरार हो गए।
महोदय, यह पूरी घटना पूर्व नियोजित प्रतीत होती है और (ख) से मेरी पुरानी रंजिश भी रही है, जिसके कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।
इस घटना से मैं और मेरा परिवार अत्यंत भयभीत एवं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं या काफी डरे हुऐ हैं । मुझे गंभीर शारीरिक चोटें भी आई हैं, जिनका उपचार/इलाज चल रहा है।
अतः श्रीमान जी विनम्र निवेदन है कि मुल्जिमान उपरोक्त के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करें । साथ ही, मेरी एवं मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी।
दिनांकः-
प्रार्थी
प्रार्थी का नाम (.............)
पिता का नाम (.............)
निवास स्थान (..............)
मोबाइल नम्बर (.............)

Post a Comment