हम जानेंगें न्यायालय में हाजरी माफी कैसे लिखते हैं ।

हम जानेंगें कि न्यायालय में हाजरी  माफी कैसे लिखते हैं । 

हम जानेंगे कि जब न्यायालय में कोई अभियुक्त या परिवादी न्यायालय मे नही आता तब हम न्यायालय को एक प्रार्थना पत्र लिखते है जिसे हम हाजरी माफी कहते है । 



न्यायालय का विवरण हम कुछ इस तरह लिखेंगे 

  1. सबसे पहले हम न्यायालय का नाम लिखेंगे  ।
  2. न्यायालय का नाम लिखने के बाद हम न्यायालय के नाम के नीचे वाद संख्या या मुकदमा अपराध संख्या लिखेंगे ।
  3. मुकदमा अपराध संख्या लिखने के वाद हम उसके नीचे पक्षकारों के नाम लिखेंगे ।
  4. पक्षकारों  के नाम के बाद हम नीचे मुकदमें की धारा लिखेंगे । 
  5. धारा लिखने के बाद हम धारा के नीचे थाना लिखेंगे ( वह थाना जो जिस थाने मे मुकदमा पंजीकृत है या जिस थाने की सीमा में वह अपराध हुआ था ।)

अब  हम न्यायालय से प्रार्थना करेंगे कि जो प्रार्थी है / अभियुक्त है वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित क्यों नही हुआ ।

जब कोई अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नही होता है तब हमें न्यायालय को वह  कारण बताना होता है कि वह न्यायालय में उपस्थित क्यों नही हुआ । 

कारण जैसे ः- प्रार्थी की तबीयात  खराब है । या  प्रार्थी जरूरी काम से  बाहर गया हुआ है । या कोई अन्य कारण ।


नही आने का कारण लिखने के बाद अब न्यायालय से प्रार्थना करनी होगी 
जैसे ः- अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी कि आज कि तिथि माफ फरमाते हुए कोई अन्य तिथि जारी करने की कृपा करें ।

प्रार्थना लिखने के बाद प्नार्थना पत्र पर नीचे  की  ओर  बायीं ओर दिनांक तथा दायीं ओर प्रार्थी का नाम लिखना होता है । 

प्रारूप ः-


न्यायालय श्रीमान ( न्यायालय का नाम ) न्यायालय का स्थान 
                        वाद सं0/ मु0अ0सं0- 
                         राज्य                  वनाम                    क
                         धारा -
                         थाना -
हाजरी माफी हेतु प्रार्थना पत्र 

श्रीमान जी,
 
                 निवेदन है कि वाद उपरोक्त में  प्रार्थी की आज की तिथि न्यायालय में नियत  है । प्रार्थी जरूरी काम से बाहर गया हुआ है  या प्रार्थी की तबियत खराब है ।  जिस  कारण  प्रार्थी आज न्यायालय में आने मे असमर्थ है ।
                                                                       अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी की आज की तिथि माफ फरमाते हुए कोई अन्य तिथि जारी करने  की कृपा करें ।

दिनांक ः-                                                                                          प्रार्थी





Telegram Link








Post a Comment

2 Comments